Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Manish Bajpai v. Wave Megacity Centre Pvt. Ltd
Complaint No. NCR144/05/129329/2025
- Decision date
- 2025-07-30
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 सपठित धारा-35 एवं 36 दिनांक: 30-07-2025 शिकायत संख्या: ॥ए८₹44/05/29329/2025 मनीष बाजपेयी व अन्य बनाम aa मेगासिटी सेन्टर प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री प्रान््जल मिश्रा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री असित कुमार उपस्थित हुए। विपक्षी कम्पनी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा wera शिकायत के सम्बन्ध में अपना आपत्ति-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं दाखिल किये जाने हेतु समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है। अतः विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 03 सप्ताह के अन्दर अपना आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र /वकालतनामा रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण var आपत्ति-पत्र में दर्शित करना सुनिश्चित करें, जिसके उपरान्त आगामी 02 सप्ताह में शिकायतकर्ता, विपक्षी के उक्त आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उभय पक्षों के तथ्यों एवं तर्कों को यथास्थिति के बिन्दु पर विस्तार से सुना गया एवं प्रथम दृष्टया सुविधा का संतुलन (Balance of convenience) तथा शिकायतकर्ता को अपूर्णनीय क्षति न हो इसलिए शिकायतकर्ता के पक्ष में होने के कारण, विपक्षी कम्पनी को यह आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि तक, यूनिट निरस्तीकरण के बिन्दु पर यथास्थिति बनाये रखेंगे।
उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज,अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें| पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि i9-2-2025 को पेश हो। Digitally signed b SANJAY Satara RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDDY Date: 2025.07.3 76:57:9 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, WT | 45