Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Vinit Bahri v. Logix Infradevelopers Private Limited
Complaint No. NCR144/05/129053/2025
- Decision date
- 2026-06-05
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 05-06-2026 शिकायत संख्या: NCRI44/05/29053/2025 विनीत बहरी व अन्य बनाम लॉजिक्स इन्फ्राडेवलपर्स प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से सी.ए. श्री योगेश गोयल उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अंकित दीक्षित के प्रॉक्सी अधिवक्ता श्री सत्यम मिश्रा उपस्थित हुए। विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा were शिकायत के सम्बन्ध में अपना आपत्ति-पत्र रेरा HET to पर अपलोड एवं भौतिक प्रति दाखिल किये जाने हेतु समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है। अतः विपक्षी को अंतिम अवसर देते हुए आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर अपना आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र /वकालतनामा रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा रेरा कप्प्लेन्ट पेज़ पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण vat आपत्ति-पत्र में दर्शित करना सुनिश्चित करें, अन्यथा कि स्थिति में अग्रिम नियत तिथि पर पीठ द्वारा विपक्षी कम्पनी को प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में अपना आपत्ति-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं दाखिल करने का अवसर समाप्त करते हुए, एकपक्षीय रूप से शिकायतकर्ता के aot को सुनते हुए, wera शिकायत का निस्तारण विधिनुसार किये जाने पर विचार किया जायेगा, जिसके लिए विपक्षी कम्पनी स्वयं जिम्मेदारी होगी।
उपर्युक्त अवधि में विपक्षी द्वारा अपना आपत्ति-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं दाखिल किये जाने के उपरान्त आगामी 02 सप्ताह के अन्दर शिकायतकर्ता, विपक्षी के उक्त आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट to पर अपलोड एवं भौतिक प्रति उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज /अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज /अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 09-0-2026 को पेश हो। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDDY Date: 2026.06.06 3:24:29 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा। 35