Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Bhavik Agarwal v. S.p.sai.it.pvt. Ltd
Complaint No. NCR144/05/128884/2025
- Decision date
- 2026-03-12
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 2
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत ast 46-शिकायत संख्या :-- NCR44/05/I28884/2025 भाविक अग्रवाल बनाम मैसर्स एस.पी. साई. आई.टी. प्रा. लि. दिनांक :- 42 03/2026 आदेश-पत्र शिकायतकर्ता का वाद वीडियो ambit के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री निवास कुमार उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री अंजली त्यागी उपस्थित हुईं | शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा wer शिकायत में अन्तरिम अनुतोष हेतु प्रार्थना पत्र 07.04.2026 रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करते हुए शिकायतकर्ता द्वारा बुक करायी गयी यूनिट में तृतीय पक्ष के अधिकार सृजित न किये जाने व यूनिट की यथास्थिति बनाये रखें जाने हेतु अनुरोध किया गया है। शिकायतकर्ता का प्रार्थना पत्र स्वीकार किया जाता है। उभयपक्षों के तथ्यों एवं तर्कों को यथास्थिति के बिन्दु पर विस्तार से सुना गया एवं प्रथम दृष्टया सुविधा का संतुलन (Balance of Convenience) एवं शिकायतकर्ता को अपूर्णनीय क्षति न हो, इसलिए शिकायतकर्ता के पक्ष में होने के कारण, विपक्षी कंपनी को यह आदेशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत प्रकरण में अग्रिम सुनवाई की तिथि तक यूनिट की यथास्थिति बनाये रखेंगे। विपक्षी कंपनी की विद्वान अधिवक्ता द्वारा wea शिकायत के सम्बन्ध में अपना लिखित उत्तर रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड एवं दाखिल करने हेतु समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है, जोकि स्वीकार किया जाता है।
विपक्षी को अन्तिम अवसर देते हुए निर्देशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में आगामी 04 सप्ताह के अन्दर अपना लिखित उत्तर प्राधिकार पत्र/वकालतनामा सहित रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण sat लिखित उत्तर में दर्शित करना सुनिश्चित करें, जिसकी भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली वास्ते उत्तर,/बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 08.07.2026 को पेश हो। टी (सदस्य) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण