Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Arjun Vig Esha Vig Neelam Vig Silky Arora v. Ansal Hi-Tech Townships Ltd

Complaint No. NCR144/05/120125/2024

Decision date
2025-05-29
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 3

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-3 44 -शिकायत संख्या —NCRI44/05/I20425/2024 अर्जुन विग ईशा विग नीलम विग सिलकी अरोड़ा बनाम अंसल हाई-टेक टाउनशिप लिमिटेड दिनांक :-29 / 05 / 2025 शिकायतकर्ता का वाद ast के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता श्री जय शर्मा उपस्थित विपक्षी अनुपस्थित | विपक्षी को लिखित जवाब दाखिल करने हेतु पर्याप्त अवसर प्रदान किये गये परन्तु उनके द्वारा आज की तिथि तक कोई लिखित जवाब दाखिल नहीं किया गया है जिस कारण विपक्षी का लिखित जवाब दाखिल करने का अवसर समाप्त किया जाता है शिकायतकर्ता द्वारा विगत तिथि पर प्रकरण में अंतरिम अनुतोष के तौर पर विपक्षी को gerd यूनिट के सम्बन्ध में यथास्थिति बनाये रखने के लिए निर्देशित किये जाने का अनुरोध किया गया था। विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता की अंतरिम अनुतोष प्रार्थना पर आपत्ति दाखिल करने का समय चाहा गया था परन्तु उनके द्वारा न तो लिखित जवाब दाखिल किया है और न ही अंतरिम अनुतोष पर आपत्ति दाखिल की गयी है जिस कारण शिकायतकर्ता की अतंरिम अनुतोष की प्रार्थना स्वीकार की जाती है तथा विपक्षी को प्रश्नगत यूनिट के सम्बन्ध में अग्रिम नियत तिथि तक यथास्थिति बनाये रखने क॑ लिए निर्देशित किया जाता है। विपक्षी यदि चाहे तो प्रकरण में अपनी लिखित बहस दाखिल कर सकते है। पत्रावली aed बहस हेतु दिनांक 44.09.2025 को पेश हो। i — ae So दीपक स्वरूप सक्सेना (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण