Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Neeraj Tandon v. Wave One Private Limited
Complaint No. NCR144/05/120056/2024
- Decision date
- 2026-04-23
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 3
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-3 56 - शिकायत संख्या —NCR44/05/I20056/2024 नीरज टंडन बनाम वेव वन प्राइवेट लिमिटेड दिनांक :- 23/04/2026 शिकायतकर्ता का वाद msi के अन्तर्गत वीडियो akin के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से सीए श्री योगेश गोयल उपस्थित | विपक्षी की ओर से अधिवक्ता श्री अनुपम उपस्थित | विपक्षी का लिखित जवाब पत्रावली पर उपलब्ध है |शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी के जवाब पर प्रतिउत्तर दाखिल किया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा वर्तमान प्रकरण में उनके द्वारा शिकायत पृष्ठ पर अंकित कब्जा एवं विलम्बित अवधि के ब्याज के स्थान पर जमा धनराशि वापस किये जाने का अनुतोष संशोधन प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता के अनुतोष संशोधन प्रार्थना पत्र पर आपत्ति दाखिल की गयी है कि उन्हें परियोजना के सापेक्ष पूर्णता प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया है तथा उनके द्वारा कई आवंटीयो को कब्जा उपलब्ध कराया जा चुका है। अतः विपक्षी द्वारा उपरोक्त कारण से शिकायतकर्ता का अनुतोष संशोधन प्रार्थना पत्र निरस्त किये जाने का अनुरोध किया गया है।
उभयपक्षों के तर्कों को सुना गया व पत्रावली का अवलोकन किया गया, जिसके अवलोकन से विदित है कि विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत में चाहे गये संशोधनों के विरूद्ध ऐसा कोई साक्ष्य या कथन प्रस्तुत नहीं किया है, जिससे स्पष्ट हो सके कि शिकायतकर्ता द्वारा चाहे गये संशोधन विधि अनुरूप नहीं है। अत: var के अभाव में शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल संशोधन प्रार्थना पत्र स्वीकार किया जाता है। उपरोक्तानुसार रेरा आई.टी. अनुभाग को निर्देशित किया जाता है कि वह कम्पलेन्ट पेज पर फॉर्म-एम में शिकायतकर्ता को उक्त संशोधन करने की अनुमति प्रदान करे, तथा शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह आगामी 2 सप्ताह के अन्दर कम्पलेन्ट पेज पर फॉर्म-एम में यथास्थान संशोधन करना सुनिश्चित करें | शिकायतकर्ता द्वारा उक्त संशोधन किये जाने के पश्चात् यदि विपक्षी चाहें तो अपना अतिरिक्त जवाब अग्रिम नियत तिथि से पूर्व दाखिल कर सकते है। पत्रावली वास्ते बहस हेतु दिनांक 27.07.2026 को पेश हो | a aaa डा0 दीपक स्वरूप सक्सेना (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण