Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Pritam Singh v. Greater NOIDA Industrial Development Authority

Complaint No. NCR144/05/119871/2024

Decision date
2025-10-24
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 24-0-2025 शिकायत संख्या: NCRI44/05/987/2024 प्रीतम सिंह बनाम ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित | विपक्षी को उपस्थिति हेतु नोटिस जारी हो। प्रकरण में सुनवाई, दिनांक 44-05-2025 को पीठ द्वारा विपक्षी को उपस्थिति हेतु पंजीकृत डाक के माध्यम से नोटिस प्रेषित करने के उपरान्त, विगत तिथि 06-08-2025 को विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री आयुष मंगल गुप्ता उपस्थित हुए थे और आज विपक्षी के स्थाई अधिवक्ता श्री ऋषीन्द्र विक्रम सिंह को उपस्थिति हेतु दूरभाष के माध्यम से सूचित किया गया, तो उनके द्वारा अवगत कराया गया कि वह मुख्यालय से बाहर होने के कारण आज पीठ के समक्ष उपस्थित होने में असमर्थ हैं। अतः यदि आगामी 02 सप्ताह के अन्दर विपक्षी द्वारा प्रश्गगत शिकायत के सम्बन्ध में अपना आपत्ति-पत्र रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध नहीं करायी जायेगी, तो ऐसी स्थिति में अग्रिम नियत तिथि पर पीठ द्वारा प्रश्नगत शिकायत में एकपक्षीय रूप से अग्रिम कार्यवाही aaed की जायेगी, जिसके लिए विपक्षी स्वयं जिम्मेदार होगें।

सचिव, उ.प्र. रेरा इस आदेश की प्रति मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण को इस आशय से प्रेषित करें कि वह पीठ द्वारा पारित उपर्युक्त आदेश का प्रत्येक दशा में अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए, अग्रिम नियत तिथि पर प्रश्नगत प्रकरण में पैरवी / उपस्थिति हेतु किसी अधिकृत प्रतिनिधि / अधिवक्ता को निर्देशित करना सुनिश्चित करें। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज /अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज /अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 09-04-2026 को पेश हो। SANJAY AWAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDDY [808394+0790 (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा। 2