Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Pritam Singh v. Greater NOIDA Industrial Development Authority

Complaint No. NCR144/05/119871/2024

Decision date
2024-11-06
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 06-2-2024 शिकायत संख्या: NCRI44/05/987/2024 प्रीतम सिंह बनाम ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित | शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर पक्षकारों के मध्य निष्पादित व हस्ताक्षरित एग्रीमेन्ट फॉर सेल/बी.बी.ए. की पूर्ण व स्पष्ट छायाप्रति तथा विपक्षी को अदा की गयी समस्त जमा धनराशि के सम्बन्ध में रसीदों की छायाप्रतियाँ wr कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर अपना आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र /वकालतनामा रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा रेरा कप्प्लेन्ट to पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण sar आपत्ति-पत्र में दर्शित करना सुनिश्चित करें, जिसके उपरान्त आगामी 02 सप्ताह में शिकायतकर्ता, विपक्षी के उक्त आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। सचिव, रेरा इस आदेश की प्रति मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण को उपर्युक्त आदेश का अनुपालन कराये जाने हेतु प्रेषित करें।

उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज ,/अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली वास्ते आपत्ति-पत्र / बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 07-02-2025 को पेश हो। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH ४५६५४ BHOOSREDDY B HOOS R E D DY Pale टन. .07 6:44:40 0) (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा। 5