Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Himani Yadav v. S. J. P. Hotels & Resorts Pvt Ltd
Complaint No. NCR144/05/119664/2024
- Decision date
- 2025-10-03
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 03-0-2025 शिकायत संख्या: ॥९८२44/05/]9664/2024 हिमानी यादव बनाम एस.जे.पी. होटल्स एण्ड Roce प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री निखिल मल्होत्रा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री आशु चौधरी उपस्थित हुईं। प्रश्नगत शिकायत में शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा 03 लिखित प्रार्थना-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट ta पर अपलोड एवं दाखिल किये गये है, जिसमें एक प्रार्थना-पत्र, दिनांक 25--08--2025 दाखिल करते हुए कम्प्लेन्ट पेज के फार्म-एम पर अंकित विपक्षी को अदा की गयी धनराशि G.36,47,745/— के स्थान पर रू.34,30,870,//- अंकित,संशोधित किये जाने तथा एक प्रार्थना-पत्र, दिनांक 25-08-2025, रेरा अधिनियम, 2046 की धारा-36 के अन्तर्गत अंतरिम राहत की प्रार्थना हेतु एवं इस पीठ द्वारा पारित आदेश, दिनांक 23-08-2024 का अनुपालन न किये जाने के सम्बन्ध में एक अवमानना प्रार्थना-पत्र (Contempt Application), दिनांक 25--08--2025 रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं दाखिल किया गया है। शिकायतकर्ता के उपर्युक्त तीनों पर प्रार्थना-पत्रों के सम्बन्ध में विपक्षी कम्पनी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अपने मुवक्किल से आवश्यक निर्देश प्राप्त करते हुए, अपना विस्तृत आपत्ति-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराये जाने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है, जो कि स्वीकार किया जाता है।
साथ ही शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर विपक्षी के उक्त विस्तृत आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज /अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज /अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 28-04-2026 को पेश हो। SANJAY Digitally signed by SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY (संजय आर. भूसरड्डी) अध्यक्ष, रेरा। 20