Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

G.D. Awasthi v. Project Category-Un-Register Imperia Structures Ltd

Complaint No. NCR144/05/109168/2023

Decision date
2024-02-22
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 अपंजीकृत परियोजनाओं के अंतर्गत सुनवाई आदेश-पत्र कार्यवाही अन्तर्गत धारा-03 दिनांक : 22.02.2024 शिकायत संख्या : NCRI44/05/0968/2023 जी.डी. अवस्थी बनाम इम्पीरिया स्ट्रक्‍्चर लि. शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। शिकायतकर्ता की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री मनेन्द्र कुमार उपस्थित है। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री अभिनव शर्मा उपस्थित है। पत्रावली / पोर्टल के अवलोकन से स्पष्ट है कि उभयपक्षों द्वारा वकालतनामा प्रस्तुत नहीं किया गया है। उभयपक्षों को यह निर्देश दिया जाता है कि वह आगामी नियत तिथि से पूर्व अपना वकालतनामा रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। विपक्षी द्वारा पुनः आपत्ति-पत्र रेरा पोर्टल पर अपलोड करने हेतु समय की मांग की गयी, जिस कम में विपक्षी को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए 02 सप्ताह का समय प्रदान किया जाता है। इसके उपरांत यदि शिकायतकर्ता को आपत्ति पत्र पर कोई प्रतिउत्तर प्रस्तुत करना हो तो उसे एक सप्ताह का समय प्रदान किया जाता है। पत्रावली सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 28-03-2024 को प्रस्तुत की जाये। ¢ ce 904 ~ pF (चन्दन कुमार सिंह) विधि सलाहकार, रेरा।