Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Vijay Kumar v. Yamuna Expressway Industrial devlopment Authority

Complaint No. NCR144/05/108860/2023

Decision date
2025-04-11
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 4-04-2025 शिकायत संख्या: ॥२0२44/05/08860/2023 विजय कुमार बनाम यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री दीपक ग्रोवर उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री प्रज्ञा पटेल उपस्थित हुईं। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा नियमानुसार सही अपने वकालतनामा की भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराये जाने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा नियमानुसार सही अपना वकालतनामा रेरा PRC पेज पर अपलोड कर, उक्त वकालतनामा एवं आपत्ति-पत्र की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराये जाने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज /अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 02-07-2025 को पेश हो। HARISH कारक TRIPATHI कट (हरीश त्रिपाठी) सदस्य / न्यायनिर्णायक अधिकारी, रेरा। 33