Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Raj Kumar Garg v. Hebe Infrastructure Private Limited

Complaint No. NCR144/05/108692/2023

Decision date
2024-10-16
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1 Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: i6-0-2024 शिकायत संख्या: ॥एट२44/05/08692/2023 राज कुमार गर्ग बनाम हेबे इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. (महागुन ग्रुप) आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री नीरज तिवारी उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मनेन्द्र कुमार उपस्थित हुए। आज प्रश्नगत प्रकरण में उभय पक्षों के विद्वान अधिवकतागण के कथनानुसार उनके द्वारा verte शिकायत के सम्बन्ध में समस्त दस्तावेज रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड किये जाने की स्थिति में अंतिम सुनवाई प्रारम्भ की गयी तथा मुख्य तथ्यों पर उभय पक्षों के विद्वान अधिवक्तागण द्वारा अपने-अपने पक्ष / तर्क प्रस्तुत किये गये। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा प्रश्नगत परियोजना /टॉवर /यूनिट की अद्यतन स्थिति के सम्बन्ध में प्रमाणित तिथि सहित फोटोग्राफ्स रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड किये जाने हेतु 02 सप्ताह का समय चाहा गया है, जो कि प्रदान किया जाता है। साथ ही विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर कार्यपूर्ति प्रमाण-पत्र के सम्बन्ध में अपने मुवक्किल से निर्देश प्राप्त करते हुए, अद्यतन स्थिति सम्बन्धी साक्ष्य रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, नियत तिथि पर पीठ को अवगत कराना सुनिश्चित करें|

उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे उपर्युक्त समस्त दस्तावेज / अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा आगामी i5 दिनों के अन्दर अपने दस्तावेज / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें, ताकि अग्रिम नियत तिथि पर उपर्युक्त बिन्दुओं एवं सुसंगत अभिलेखों का अध्ययन व परिशीलन कर, उभय पक्षों के तर्कों को सुनकर प्रकरण में अंतिम आदेश पारित किया जा सके। पत्रावली अंतिम सुनवाई हेतु, अग्रिम नियत तिथि 04-:2-2024 को पेश हो। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH games sHOOsREDDY BHOOSREDDY Date: 2024.0.7 4:4:39 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा।