Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Anushrav Gulati v. Gaursons Realtech Private Limited

Complaint No. NCR144/05/108609/2023

Decision date
2024-08-02
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 सपठित धारा-35 एवं 36 दिनांक: 02-08-2024 शिकायत संख्या: NCR44/05/08609/2023 अनुश्रव गुलाटी बनाम गौड़संस रियलटेक प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री वैभव शाही उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मानस राय उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व पीठ द्वारा पारित आदेश, दिनांक 47-05-2024 का पूर्ण रूप से अनुपालन करते हुए सम्बन्धित साक्ष्य रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें | शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रकरण में पीठ द्वारा सुनवाई, दिनांक 45--09-2023 को विपक्षी को प्रश्नगत प्रकरण के निस्तारण तक, यथास्थिति बनाये रखने हेतु आदेशित किया गया, परन्तु wettest शिकायत को निष्प्रभावी बनाने हेतु विपक्षी द्वारा बार-बार समय की माँग करते हुए आदेश का अनुपालन नहीं किया जा रहा है और तृतीय पक्ष के अधिकार सृजित किये जा रहे हैं। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा यह अवगत कराया गया है कि प्रश्नगत यूनिट की कुल कीमत के 50 प्रतिशत धनराशि का भुगतान करने के उपरान्त भी विपक्षी द्वारा wea यूनिट के सम्बन्ध में जो एग्रीमेन्ट फॉर सेल, दिनांक 28-04-2023 को श्री सनी गौड़ पुत्र श्री तीरथ प्रकाश गौड़ के पक्ष में निष्पादित किया गया है, जबकि स्टाम्प पेपर दिनांक 07-04--2022 को 4:4 बजे पर क्रय किया गया है, जो प्रथम दृष्टया अनुचित है

अभिलेखीय साक्ष्य से यह प्रतीत होता है कि विपक्षी का आचरण न्यायपूर्ण नहीं है और विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को हानि पहुँचाने के लिए तथा प्रश्नगत शिकायत को निष्प्रभावी करने हेतु इस प्रकार के कृत्य किये जा रहे हैं। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि रेरा में शिकायत योजित करने के बाद इस प्रकार के कृत्य न करें, जो रेरा अधिनियम एवं नियमावली से प्रतिबन्धित है। अतः वह भविष्य में इस प्रकार शिकायत को निष्प्रभावी करने की कुचेष्टा न करें। उभय पक्षों को निर्देशित किया जाता है कि वह प्रश्नगनत शिकायत से सम्बन्धित समस्त दस्तावेज एक-दूसरे को ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिसकी एक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय में भौतिक रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें | पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 06-09-2024 को पेश हो। Digitally signed b SANJAY SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDDY Date: 2024.08.0 8:36:45 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा।