Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Anushrav Gulati v. Gaursons Realtech Private Limited

Complaint No. NCR144/05/108609/2023

Decision date
2023-12-06
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04-ए आदेश-पत्र कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक : 06-2-2023 शिकायत संख्या : NCRI44/05/I08609/2023 अनुश्रव गुलाटी बनाम गौड़संस रियलटेक प्रा. लि. शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री वैभव शाही उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री ध्रुव गुप्ता उपस्थित हुए। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर अपना आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र / वकालतनामा रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण vat आपत्ति-पत्र में दर्शित करना सुनिश्चित करें, जिसके उपरान्त 02 सप्ताह में शिकायतकर्ता यदि चाहे तो वह विपक्षी के उक्त आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड कर सकता है। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता को यह भी आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपना वकालतनामा रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें | पत्रावली वास्ते आपत्ति-पत्र / बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि i4-02-2024 को पेश हो।