Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Chanchal Ahuja and Naveen Ahuja v. Gaursons Realtech Private Limited
Complaint No. NCR144/05/108602/2023
- Decision date
- 2024-03-22
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1 Gautam Budh Nagar
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 22-03-2024 शिकायत संख्या: NCR44/05/08602/2023 चंचल आहूजा व अन्य बनाम गौड़संस रियलटेक प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल कुमार सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मानस राय उपस्थित हुए a शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में पीठ द्वारा दिनांक 49-06-2023 को आदेश पारित करते हुए, विपक्षी को प्रश्नगत प्रकरण के निस्तारण तक यथास्थिति बनाये रखने हेतु आदेशित किया गया था, जिसके उपरान्त विपक्षी द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर, एकपक्षीय रूप से स्टाम्प पेपर खरीदते हुए, आदेश, दिनांक 49-06—2023 का उल्लंघन कर, प्रश्नगत यूनिट पर तृतीय पः के अधिकार सृजित कर विधि विरूद्द रूप से सिर्फ रू.7,00,000,/- की धनराशि प्राप्त कर, एग्रीमेन्ट फॉर सेल, दिनांक 08-08-2023 निष्पादित करा दिया गया है, जबकि शिकायतकर्ता द्वारा प्रश्नगत यूनिट के we रू.62,00,000 /- की धनराशि का भुगतान किया जा चुका है। अतः विपक्षी द्वारा न्यायालय को गुमराह करने की कुचेष्टा की जा रही है तथा न्यायालय द्वारा पारित आदेश, दिनांक t9-06-2023 पर चालाकी से गलत लाभ लेने का प्रयास किया जा रहा है और विपक्षी द्वारा Pear पूर्ण दस्तावेज दाखिल कर प्रश्नगत शिकायत को गुमराह करने तथा शिकायतकर्ता के हितों पर कुटारघात करने की कुचेष्टा की जा रही है। 8 2 g add al ab ~p> & Q)
अतः विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह प्रत्येक दशा में पीठ द्वारा पूर्व में पारित यथास्थिति के आदेश, दिनांक 49-06-2023 का अनुपालन करना सुनिश्चित करें और यथास्थिति के आदेश, दिनांक 49--06-2023 से पूर्व की स्थिति प्रकरण में बनाये रखेगें और विपक्षी द्वारा निष्पादित अनुबन्ध-पत्र, दिनांक 08-08--2023 को स्थगित की जाती है। विपक्षी को यह भी आदेशित किया जाता है कि यदि पीठ द्वारा पारित आदेशों का उल्लंघन उनके द्वारा करना पुनः पाया जाता है, तो ऐसी स्थिति में प्रकरण में धारा-38 एवं 63 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए, परियोजना की कुल कीमत के 05 प्रतिशत धनराशि का अर्थदण्ड अधिरोपित करने हेतु संदर्भित कर दिया जायेगा। प्रकरण में उभय पक्षों के विद्वान अधिवक्तागण के कथनानुसार उनके द्वारा werd शिकायत के सम्बन्ध में अपने-अपने समस्त दस्तावेज रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड किये जा चुके हैं। विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता को आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपना वकालतनामा रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित He | पत्रावली अंतिम सुनवाई हेतु, अग्रिम नियत तिथि 7-05-2024 को पेश हो। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY Date: 2024.03.23 BHOOSREDDY 2:47:32 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा। 23