Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Akash Mohan Chaudhary v. Dhanya Promoters Private Limited
Complaint No. NCR144/05/108561/2023
- Decision date
- 2026-08-21
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 2-08-2026 शिकायत संख्या: NCR 44/05/0856/2023 आकाश मोहन चौधरी बनाम धन्य प्रोमोटर्स प्रा. लि. (महागुन ग्रुप) आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो omit के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता अनुपस्थित | विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री शालू शर्मा उपस्थित हुईं। शिकायतकर्ता को उपस्थिति हेतु नोटिस जारी हो। प्रकरण में पीठ द्वारा विगत तिथि,/सुनवाई, दिनांक 20-05-2026 को पारित आदेश के अनुपालन में शिकायतकर्ता द्वारा अपना प्रत्युत्तर तथा मूल आवंटी के मृत्यु प्रमाण-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड किये जा चुके हैं, परन्तु शिकायतकर्ता द्वारा उक्त दस्तावेजों की भौतिक प्रतियाँ दाखिल नहीं की गयी है। अतः शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 03 सप्ताह के अन्दर पीठ द्वारा पारित आदेश, दिनांक 20-05-2026 के अनुपालन में अपने प्रत्युत्तर तथा मूल आवंटी के मृत्यु प्रमाण-पत्र की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें।
साथ ही शिकायतकर्ता को यह भी आदेशित किया जाता है कि वह पोर्टल पर अपलोडेड मूल आवंटी (श्रीमती रेनू सक्सेना) का मृत्यु प्रमाण-पत्र, वारिसान प्रमाण-पत्र तथा शिकायतकर्ता के पक्ष में अन्य दो वारिसों यथा आनन्द मोहन सक्सेना एवं कु. पायल सक्सेना की एन.ओ.सी. इत्यादि दस्तावेजों को विपक्षी कम्पनी को ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, तदोपरान्त विपक्षी कम्पनी को आदेशित किया जाता है कि वह उपर्युक्त समस्त दस्तावेजों को प्राप्त कर, अपने रिकॉर्ड में दर्ज करते हुए, उक्तानुसार यथास्थान दस्तावेजों में संशोधन करना सुनिश्चित करें। प्रकरण में विपक्षी कम्पनी द्वारा पोर्टल पर दिनांक 04—-04-2025 को जो आपत्ति-पत्र, दिनांक 07-40--2024 अपलोड किया गया, वह मूल आवंटी /मृतक (श्रीमती रेनू सक्सेना) के वारिस आकाश मोहन चौधरी द्वारा प्रश्नगनत शिकायत योजित करने के कारण तकनीकी आपत्ति के आधार पर तैयार किया गया है।
अत: उपर्युक्त तथ्यों एवं वर्णित परिस्थितियों के आलोक में न््यायहित में विपक्षी कम्पनी को अंतिम अवसर देते हुए आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर vera शिकायत के सम्बन्ध में विस्तृत नवीन आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र / वकालतनामा रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा रेरा कप्प्लेन्ट पेज़ पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण उक्त आपत्ति-पत्र में दर्शित करना सुनिश्चित करें, साथ ही विपक्षी कम्पनी को यह भी स्पष्ट किया जाता है कि उपर्युक्त अवधि के उपरान्त उनको अपना आपत्ति-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति दाखिल करने का अवसर प्रदान नहीं किया जायेगा। तदोपरान्त आगामी 02 सप्ताह में शिकायतकर्ता, विपक्षी के उक्त विस्तृत नवीन आपत्ति-पत्र पर अपना नवीन प्र॒त्युत्तर रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज,/अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज /अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 23-2-2026 को पेश हो। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDDY ja543 0530" (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा। 5