Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Akash Mohan Chaudhary v. Dhanya Promoters Private Limited

Complaint No. NCR144/05/108561/2023

Decision date
2024-10-10
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई e—04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-3॥ दिनांक: i0-0-2024 शिकायत संख्या: NCRI44/05/0856/2023 आकाश मोहन चौधरी बनाम धन्य प्रोमोटर्स प्रा. लि. (महागुन ग्रुप) आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री APS कुमार उपस्थित By | प्रश्नगत शिकायत मूल आवंटी स्वर्गीय श्रीमती रेनू सक्सेना के ज्येष्ठ पुत्र आकाश मोहन चौधरी द्वारा योजित की गयी है तथा स्वर्गीय श्रीमती रेनू सक्सेना के दो अन्य वारिस आनन्द मोहन तथा कु. पायल सक्सेना हैं और वारिसान प्रमाण-पत्र में स्वर्गीय श्रीमती रेनू सक्सेना के तीनों वारिसों का नाम क्रमशः आकाश मोहन सक्सेना, आनन्द मोहन सक्सेना, कु. पायल सक्सेना अंकित है, जबकि शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रश्नगत यूनिट की मूल आवंटी उनकी माता स्वर्गीय श्रीमती रेनू सक्सेना के तीनों वारिस अपना नाम समस्त सरकारी दस्तावेजों में आकाश मोहन चौधरी, आनन्द मोहन, कु. पायल सक्सेना लिखे दर्ज कराये गये हैं। अतः शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर उपर्युक्त के सम्बन्ध में तीनों वारिसों द्वारा हस्ताक्षरित शपथ-पत्र सहित t0¢7 बोर्ड सर्टिफिकेट रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।

साथ ही विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि उनके द्वारा शिकायतकर्ता से प्राप्त / माँग किये गये मूल दस्तावेजों, जो कि शिकायतकर्ता द्वारा कोरियर के माध्यम से भेजे गये है, जिसके सम्बन्ध में विपक्षी द्वारा अभी dae पावती (Acknowledgement) नहीं दिया गया है, उन दस्तावेजों की यदि जाँच-पड़ताल के बाद कोई आवश्यकता न हो, तो उन्हें वापस करें, अन्यथा कि स्थिति में शिकायतकर्ता को पावती (Acknowledgement) दें | विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि वह उपर्युक्त निर्देशों के सम्बन्ध में विपक्षी कम्पनी को यथाशीघ्र अवगत करा देगें। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज / अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज,/अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि ot-0i-2025 को पेश हो। ee अध्यक्ष, RT |