Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Mrs Gurdeep Kaur v. Project Category-Un-Register Ansal Housing Limited

Complaint No. NCR144/05/0762/2019

Decision date
2025-05-14
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 /63 सपठित नियम-24 40-शिकायत UA—NCR 44/05/0762/209 श्रीमती गुरदीप कौर बनाम अंसल हाउसिंग लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 44.05.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से उनके प्रतिनिधि श्री आलम उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया। आदेश-पत्र दिनांक 48.03.2025 के अनुपालन में रेरा अधिकृत रिसीवर द्वारा कुर्की आख्या दिनांकित 44.04.2025 दाखिल की गई है। उभयपक्षों को यदि उक्त कुर्की आख्या पर कोई आपत्ति हो, तो वे अपनी आपत्ति 45 दिनों के अन्दर दाखिल कर सकते हैं। विपक्षी द्वारा बताया गया कि यदि शिकायतकर्ता बकाया देय अदा कर दे, तो वह शिकायतकर्ता के पक्ष में रजिस्ट्री कराने के लिए तैयार है। अत: शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह अपनी भुगतान की गई गणना साक्ष्य सहित 45 दिनों के अन्दर दाखिल करें कि कब-कब कितना पैसा विपक्षी को शिकायतकर्ता द्वारा अदा किया गया है। इस सम्बन्ध में विपक्षी भी अपनी गणना दाखिल करें कि शिकायतकर्ता से कितनी धनराशि उसे प्राप्त हुई है, ताकि बकाया देयों का शिकायतकर्ता से भुगतान कराकर शिकायतकर्ता को इस न्यायालय द्वारा कब्जा दिलाया जा सके और रजिस्ट्री निष्पादित कराई जा सके। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 25.06.2025 को पेश हो। — ie आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण