Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Mrs Gurdeep Kaur v. Project Category-Un-Register Ansal Housing Limited
Complaint No. NCR144/05/0762/2019
- Decision date
- 2024-07-22
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी कार्यवाही अन्तर्गत धारा-&$ विमम-++ 48-शिकायत संख्या : NCRI44/05/0762/209 श्रीमती गुरदीप कौर बनाम अंसल हाउसिंग लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 22.07.2024 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री उदय सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री आलम उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता द्वारा कहा गया कि विपक्षी द्वारा न तो कब्जा दिया गया है और न ही रजिस्ट्री निष्पादित की है। विपक्षी को दिनांक 04.02.2022 को धारा-34 के अन्तर्गत निम्न आदेश पारित किये गये:-“विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह 3 माह के अन्दर शिकायतकर्ता के यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित कराना सुनिश्चित करें“ उपरोक्त प्रकरण में दिनांक 04.06.2023 को धारा-38 /40,/63 के अन्तर्गत निम्न आदेश पारित किये गये:-“उक्त वर्णित तथ्यों एवं समस्त परिस्थितियों से स्पष्ट है कि वर्तमान प्रकरण में रेरा प्राधिकरण की पीठ द्वारा धारा-34 के अन्तर्गत दिनांक 04.02.2022 को पारित आदेश का पालन नहीं किया गया है जिस कारण शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र दिनांक 04.08.2022 के आधार पर यह वाद न्यायनिर्णायक अधिकारी के समक्ष भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण के नियम-24 में निहित शक्तियों के अन्तर्गत आदेश क्रियान्वय हेतु प्रेषित की जायें”
पिछली तिथि पर अनुपालन आख्या दाखिल करने हेतु समय चाहा गया था और विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व पीठ द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में शिकायतकर्ता को प्रश्नगत यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराते हुए, रजिस्ट्री निष्पादित कर, कब्जा पत्र, अनुपालन आख्या तथा रजिस्ट्री विलेख की प्रति रेरा पोर्टल /पीठ की ई-मेल आई.डी.:- [email protected] पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। आदेश का अनुपालन न करने पर इस न्यायालय द्वारा स्वयं सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-24 के अधीन हस्तान्तरण-विलेख निष्पादन, पंजीयन एवं कब्जा दिलाये जाने के सम्बंध में यथाविधि कार्यवाही की जायेगी। A लेंकिन आज तक विपक्षी द्वारा पीठ के आदेश का अनुपालन किया और न ही कोई अनुपालन आख्या दाखिल की है। आज पुनः विपक्षी ने समय चाहा गया, न्याय हित में विपक्षी को एक अंतिम, अवसर प्रदान किया जाता है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि दिनांक 07.08.2024 तक अनुपालन आख्या दाखिल करना सुनिश्चित करें, यदि विपक्षी द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है, तो मा. पीठ के आदेश का अनुपालन कराने के लिए यूनिट को ae कर रिसीवर नियुक्त कर न्यायालय द्वारा कब्जा एवं निष्पादन एवं पंजीकृत की कार्यवाही स्वयं करायी जायेगी । पत्रावली वास्ते अग्रिम सुनवाई दिनांक 07.08.2024 को पेश हो। ya WN आर. पी. fae (न््यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण