Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Akhil Kumar Singh v. Royal Hometown Planners Private Limited

Complaint No. NCR144/05/0561/2019

Decision date
Not recorded
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | पीठ-2 उपस्थिति:- श्री बलविन्दर कुमार, सदस्य कार्यवाही अन्तर्गत धारा-63 4i—Rrarad संख्या:- NCRI44/05/056/209 अखिल कुमार सिंह बनाम रॉयल होम टाउन प्लानर्स प्रा.लि. कोविड-49 को दृष्टिगत रखते हुए Video Conferencing के माध्यम से सुनवाई की गई और पत्रावली पेश की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता उपस्थित। विपक्षी उपस्थित| शिकायतकर्ता का कहना है कि विपक्षी द्वारा आदेश दिनांक 03.0.209 के अनुसार अभी तक कब्जा नहीं दिया गया है। अतः कब्जा एवं विलम्बित अवधि का ब्याज दिलाये जाने का अनुरोध किया गया है। विपक्षी का कहना है कि उनकी परियोजना पूर्ण है एवं शिकायतकर्ता को कब्जा ऑफर किया जा चुका है तथा उन्हें परियोजना का ओ.सी प्राप्त है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है वह दिसम्बर 2020 तक शिकायतकर्ता की यूनिट को पूर्ण कराकर कब्जा देना सुनिश्चित करें और आदेश दिनांक 03.020:9 के अनुसार शिकायतकर्ता को विलम्ब हेतु ब्याज अदा करें। पक्षकारों द्वारा किये गये विलम्ब के सम्बंध में राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित MCLR+ % की दर से विलम्बित अवधि का ब्याज पक्षकारों द्वारा देय होगा। विपक्षी, शिकायतकर्ता को ओ.सी /सी.सी एवं परियोजना के पूर्णता हेतु चारों प्रमाण पत्र उपलब्ध करायें। विपक्षी द्वारा दिसम्बर 2020 तक शिकायतकर्ता को कब्जा एवं विलम्बित अवधि का ब्याज न दिये जाने पर पत्रावली को दिसम्बर 2020 के पश्चात्‌ धारा-63 के अन्तर्गत दण्ड निर्धारण हेतु प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत की जाये। पत्रावली दाखिल दफ्तर की जाये। आदेश पोर्टल पर अपलोड किया जाये। mye (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण दिनांक:- 03 /44 / 2020