Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Akhil Kumar Singh v. Royal Hometown Planners Private Limited

Complaint No. NCR144/05/0561/2019

Decision date
2025-08-27
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 //63 सपठित नियम-24 48-शिकायंत PIM—NCR44/05/056/209 अखिल कुमार सिंह बनाम रॉयल होमटाउन प्लानर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 27.08.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री चेष्ठा भारद्वाज उपस्थित हुई। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी, शिकायतकर्ता को आवंटित यूनिट के मद में जमा धनराशि को बिना ब्याज व बिना कटौती के वापस करने के लिए तैयार है, लेकिन शिकायतकर्ता को उक्त प्रस्ताव स्वीकार नहीं है। शिकायतकर्ता अपनी जमा धनराशि ब्याज सहित वापस चाह रहा है। अत: रिफण्ड का क्षेत्राधिकार इस पीठ को नहीं है। शिकायतकर्ता रिफण्ड के सम्बन्ध में रेरा की सक्षम पीठ के समक्ष अपना वाद दायर कर सकता है तथा सक्षम पीठ के समक्ष वाद दायर कर, उसकी सूचना इस पीठ को भी दे, ताकि प्रश्नगत प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही की जा सके। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 04.2.2025 को पेश हो। आर वी Ris (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण