Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Akhil Kumar Singh v. Royal Hometown Planners Private Limited

Complaint No. NCR144/05/0561/2019

Decision date
2025-07-30
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 //63 सपठित नियम-24 46-शिकायत संख्या:-7८2244/05/056/209 अखिल कुमार सिंह बनाम रॉयल होमटाउन प्लानर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 30.07.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई | पुकार पर शिकायत॒कर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी के डायरेक्टर उपस्थित हुए एवं उनके विद्वान अधिवक्ता श्री सिद्धार्थ सपरा उपस्थित हुए | उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा अपना जवाब दाखिल किया गया है और विपक्षी द्वारा कारण बताओ नोटिस के सम्बन्ध में अपना जवाब भी दाखिल किया गया है। आज सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि मौके पर यूनिट तैयार नहीं है और परियोजना में मूलभूत सुविधायें उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए शिकायतकर्ता द्वारा अनुरोध किया गया कि वह आवंटित यूनिट का कब्जा प्राप्त न करके, आवंटित यूनिट के मद में जमा धनराशि को ब्याज सहित वापस दिलाया जाये। विपक्षी द्वारा कहा गया कि वह शिकायतकर्ता के साथ परियोजना कार्यालय में बैठक कर रिफण्ड के सम्बन्ध में आपसी सहमति से समाधान निकाल कर सहमति आख्या एक सप्ताह के अन्दर उपलब्ध करा देंगे। प्रश्नगत प्रकरण में उभयपक्षों के मध्य समाधान न होने की स्थिति में शिकायतकर्ता रिफण्ड हेतु सक्षम पीठ के समक्ष अपना वाद दायर कर सकता है। उभयपक्षों के मध्य यदि समझौता हो जाता है, तो वे समझौतानामा की प्रति रेरा पोर्टल पर .अपलोड एवं भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में दाखिल करना सुनिश्चित करें। अतः पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 27.08.2025 को पेश हो।

Sey — आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण