Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

ganesh kumar kumar v. Devika Gold Homz Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/040493/2019

Decision date
2025-11-24
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40,//63 सपठित नियम-24 8-शिकायत WM—NCR44/040493/209 गणेश कुमार कुमार बनाम देविका गोल्ड होम्ज प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 24.44.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री रवि किशोर उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा अपना जवाब एवं गणना शीट दाखिल की गई है, लेकिन रेरा पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई है। उभयपक्षों द्वारा बताया गया कि प्रश्नगत प्रकरण पुराना होने के कारण कोई भी दस्तावेज रेरा पोर्टल पर अपलोड नहीं हो रहे हैं। अतः विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि शिकायतकर्ता की रजिस्टर्ड ई-मेल पर अपना जवाब एवं गणना शीट भेजना सुनिश्चित करें। विपक्षी को यह भी निर्देशित किया जाता है कि माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी. #सी.सी. सहित बकाया eat की मांग सहित (यदि कोई हो तो) एक सप्ताह के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें। तद्पश्चात शिकायतकर्ता बकाया देयों का भुगतान करना सुनिश्चित करें। यदि शिकायतकर्ता को कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति एक सप्ताह के अन्दर दाखिल कर सकता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 48.42.2025 को पेश हो। आए मी . सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण