Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Divye kumar trivedi v. Solitaire Realinfra Private Limited

Complaint No. NCR144/040063/2019

Decision date
Not recorded
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-63 35-शिकायत संख्या :- NCR44/040063/209 दिव्य कुमार त्रिवेदी बनाम सॉलिटेयर इंफ्राहोम प्रा. लि. कोविड-49 को दृष्टिगत रखते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई की गई और पत्रावली पेश की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मोहित राय उपस्थित हुए। विपक्षी उपस्थित। शिकायतकर्ता का कहना है कि विपक्षी द्वारा पीठ द्वारा पूर्व में पारित आदेश के अनुसार अभी तक कब्जा नहीं दिया गया है। अतः कब्जा एवं विलम्बित अवधि का ब्याज दिलाये जाने का अनुरोध किया गया है। विपक्षी का कहना है कि परियोजना से सम्बन्धित प्रमाण पत्र एवं ओ.सी प्राप्त नहीं किया गया है। पत्रावली के अवलोकन से विदित है कि पीठ द्वारा पारित आदेश का अनुपालन नहीं किया गया है। जिसके सम्बन्ध में रेश अधिनियम की धारा-63 के अंतर्गत निम्न प्राविधान हैः- SECTION 63.{THE REAL _ ESTATE (REGULATION AND DEVELOPMENT) ACT, 206} "Penalty for failure to comply with orders of Authority by promoter—If any promoter, who fails to comply with, or contravenes any of the orders or directions of the Authority, he shall be liable to a penalty for every day during which such default continues, which may cumulatively extend up to five per cent., of the estimated cost of the real estate project as determined by the Authority."

विपक्षी को कारण दर्शाओं नोटिस जारी किया गया था, कितु विपक्षी द्वारा कोई उत्तर नहीं दिया गया है। जिसके उपरान्त धारा-63 की कार्यवाही दिनांक 24.02.2024 को नियत की गयी, जिसमें विपक्षी द्वारा जानकारी दी गयी है कि परियोजना से सम्बन्धित प्रमाण पत्र wr सी प्राप्त नहीं किया गया है । पत्रावली के अवलोकन से यह स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को विशिष्ट (Specific) वैकल्पिक यूनिट ऑफर नहीं की गयी है एवं विपक्षी द्वारा कोई लिखित जवाब धारा-63 की कार्यवाही के अंतर्गत नहीं दिया गया है। अतः यह स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा रेरा की पीठ द्वारा पारित आदेश का अनुपालन समयानुस्तार किया जाना था, जोकि नहीं किया गया है। चूंकि विपक्षी द्वारा आदेश का अनुपालन नहीं किया गया है, ऐसी स्थिति में पत्रावली को धारा-63 की अग्रिम कार्यवाही हेतु प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। दिनांक — 24/02/202! (बलविन्दर कुमार) (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण