Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Divye kumar trivedi v. Solitaire Realinfra Private Limited

Complaint No. NCR144/040063/2019

Decision date
2025-11-11
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

: उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत mi—s3sy 40/63 सपठित नियम-24 © 43-शिकायत PM:—NCR44/040063/209 दिव्य कुमार त्रिवेदी बनाम सॉलिटेयर रियलइंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 44.44.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई yor पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मनीष अरोड़ा उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित | सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। आज सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा यह कहा गया कि माननीय रेरा पीठ द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में अभी तक विलम्ब ब्याज की धनराशि की वसूली प्रमाण-पत्र जारी नहीं हुई है, जबकि इस सम्बन्ध में उनके द्वारा श्रीमान सचिव, रेरा के समक्ष प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया गया हैं। शिकायतकर्ता द्वारा अनुरोध किया गया कि प्रश्नगत पत्रावली को वसूली प्रमाण-पत्र जारी करने हेतु लेखा विभाग को भेज दिया जाये। अतः प्रश्नगत पत्रावली शिकायतकर्ता के अनुरोध पर वसूली प्रमाण-पत्र जारी करने हेतु लेखा विभाग को भेजी जाये, ताकि श्रीमान सचिव, रेरा नियमानुसार वसूली प्रमाण-पत्र जारी कर सके |

विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/ सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को एक माह के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें| शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 06.02.2026 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण