Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Humayun Akhtar v. La Residentia Developers Private Limited
Complaint No. NCR144/04/93666/2022
- Decision date
- 2025-05-09
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
- Counsel
- Puneet Jain (in this matter)
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 45-शिकायत WAL—NCR44/04/93666/2022 हुमायूं अख्तर बनाम एलए रेजिडेंटिया डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 09.05.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री दिव्यांशु सराश्वत उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री आरुषि उपस्थित हुई। विपक्षी द्वारा बताया गया कि उक्त परियोजना तैयार नहीं है और न ही उसको saa परियोजना का ओ.सी. /सी.सी. प्राप्त है। शिकायतकर्ता द्वारा कहा गया कि विपक्षी द्वारा आदेश की अवहेलना की जा रही है और अभी तक विपक्षी द्वारा कब्जे में हुए विलम्ब की ब्याज का भी भुगतान नहीं किया गया है और विपक्षी द्वारा जानबूझकर उक्त परियोजना को तैयार नहीं किया जा रहा है। आदेश-पत्र दिनांक 07.03.2025 में विपक्षी को निर्देशित किया गया था कि वह कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/ सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित शिकायतकर्ता को प्रेषित करना सुनिश्चित करेंगे, परन्तु विपक्षी द्वारा आदेश का अनुपालन नहीं किया गया है, जो अत्यन्त ही आपत्तिजनक है। विपक्षी द्वारा माननीय रेरा पीठ द्वारा पारित आदेश दिनांक 29.4.2022 के अनुपालन में आज तक उक्त परियोजना का ओ.सी. / सी.सी. प्राप्त नहीं किया गया है और न ही शिकायतकर्ता को आवंटित यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया गया है और न ही आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित कराई गई है, जिससे स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना की जा रही है।
अतः ऐसी स्थिति में माननीय रेरा पीठ-0।ए द्वारा पारित आदेश दिनांक 29.44.2022 के क्रम में प्रस्तुत पत्रावली पीठ के आदेश के उल्लंघन की बाबत धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड अधिरोपित हेतु प्राधिकरण के समक्ष पेश हो। आदेश की एक प्रति श्रीमान सचिव, रेरा को प्रेषित की जाये। —_—<_ विपक्षी को अंतिम अवसर देते हुए निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी. / सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को एक सप्ताह के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 22.08.2025 को पेश हो। (न््यांयनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण