Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Nirmal Guha v. Mahagun (India) Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/04/93658/2022

Decision date
2023-09-01
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर। सुनवाई पीठ-04ए कार्यवाही अन्तर्गत धारा-63 दिनांक : 0i-09-2023 fRreprerct WAN-NCR 44/04/93658/2022 निर्मल गुह बनाम महागुन (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड शिकायतकर्ता का वाद धारा-63 के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल कुमार सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री आशु चौधरी उपस्थित gsi विपक्षी द्वारा अवगत कराया गया है कि उनके द्वारा अनुपालन आख्या रेरा पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है, परन्तु पोर्टल की जाँच के उपरान्त पीठ के संज्ञान में आया है कि प्रश्नगत प्रकरण में विपक्षी द्वारा कोई भी अनुपालन आख्या रेरा पोर्टल पर अपलोड नहीं की गयी है। विपक्षी द्वारा प्रश्नगत प्रकरण में शिकायतकर्ता से समझौता वार्ता करने हेतु समय चाहा गया है। विपक्षी के अधिवक्ता द्वारा बार एसोसिएशन द्वारा किये जा रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए आज की सुनवाई स्थगित किये जाने का अनुरोध किया गया है। विपक्षी को अंतिम अवसर देते हुए आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व पीठ द्वारा पूर्व 4 asi के अन्तर्गत पारित आदेश का पूर्ण रूप से अनुपालन करते हुए, अपनी अनुपालन आख्या/समझौतानामा रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु नियत तिथि 29-09-2023 को पेश हो। Page 38 of 64