Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Gaurav Walia v. APV Realty Limited

Complaint No. NCR144/04/93497/2022

Decision date
2025-12-19
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /“40 ,//63 सपठित नियम-24 3-शिकायत WEA:—NCR 44/04/93497/2022 गौरव वालिया बनाम एपीवी रियल्टी लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 49.42.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो armpit के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल कुमार उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित | सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। रेरा अधिकृत सी.ए द्वारा दाखिल aren दिनांकित 04.06.2025 पर शिकायतकर्ता द्वारा आपत्ति दाखिल की गई है, लेकिन विपक्षी द्वारा उक्त आख्या पर कोई आपत्ति दाखिल नहीं की गई है। शिकायतकर्ता द्वारा यह कहा गया कि आवंटित यूनिट 50:50 प्लान के तहत बुक की गई थी, जिसके अनुसार 50 प्रतिशत धनराशि का भुगतान किया जा चुका है और 50 प्रतिशत धनराशि का भुगतान आवंटित यूनिट का कब्जा प्राप्त किये जाने के समय किया जाना था, लेकिन अभी शिकायतकर्ता की आवंटित यूनिट तैयार नहीं है, इसलिए वह बकाया 50 प्रतिशत धनराशि का भुगतान नहीं कर रहा है। आवंटित यूनिट तैयार होने पर वह बकाया धनराशि का भुगतान कर कब्जा प्राप्त करने के लिए तैयार है। अतः विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह शिकायतकर्ता की आवंटित यूनिट 3 माह के अन्दर तैयार करना सुनिश्चित करें, ताकि शिकायतकर्ता से बकाया धनराशि का भुगतान कराकर शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिलाया जा सके। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 24.03.2026 को पेश हो। आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण