Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Mr. Satish Kumar Agrawal v. APV Realty Limited
Complaint No. NCR144/04/93073/2022
- Decision date
- 2025-05-09
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 //63 सपठित नियम-24 44-शिकायत GAT—NCR44/04/93073/2022 श्री। सतीश कुमार अग्रवाल बनाम एपीवी Raed लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 09.05.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन््फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री सक्षम राणा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अमितेश उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया। शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि विपक्षी द्वारा अभी तक यूनिट का कब्जा नहीं दिया गया है और न ही हस्तान्तरण विलेख निष्पादित एवं पंजीकृत कराया गया है। विपक्षी द्वारा जवाब दाखिल करने हेतु समय चाहा गया। विपक्षी द्वारा आदेश-पत्र दिनांक 25.03.2025 का अनुपालन नहीं किया गया है और न ही कोई कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/ सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित शिकायतकर्ता को प्रेषित किया गया है, जो अत्यन्त ही आपत्तिजनक है। विपक्षी द्वारा माननीय रेरा पीठ द्वारा पारित आदेश दिनांक 24.09.2023 का भी अनुपालन आज तक नहीं किया गया है, जिससे स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। अत: ऐसी स्थिति में माननीय रेरा पीठ-2 द्वारा पारित आदेश दिनांक 24.09.2023 के क्रम में प्रस्तुत पत्रावली पीठ के आदेश के उल्लंघन की बाबत धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड अधिरोपित हेतु प्राधिकरण के समक्ष पेश हो। आदेश की एक प्रति श्रीमान सचिव, रेरा को प्रेषित की जाये। विपक्षी को अंतिम अवसर देते हुए निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा
पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को एक सप्ताह के अन्दर प्रेषित करना —y सुनिश्चित करें तथा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें। विपक्षी द्वारा आदेश का अनुपालन न करने पर सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-2॥ के अन्तर्गत यूनिट को oe कर, रिसीवर नियुक्त कर इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिलाया जायेगा और रजिस्ट्री निष्पादित करायी जायेगी। शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 47.06.2025 को पेश हो। eS ७... आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण