Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Vishal Mahajan v. APV Realty Limited

Complaint No. NCR144/04/93072/2022

Decision date
2025-02-21
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिणयिक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 //40 //63 सपठित नियम-24 8-शिकायत संख्या:-स्‍0ट२44/04/93072/2022 विशाल महाजन बनाम एपीवी रियल्टी लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 24.02.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल कुमार उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री चारू राणा उपस्थित हुई | शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि विपक्षी द्वारा अभी तक यूनिट का कब्जा नहीं दिया गया है और न ही sean विलेख निष्पादित एवं पंजीकृत कराया गया है। विपक्षी द्वारा अपना जवाब एवं गणना शीट दाखिल की गई हैं, जिसमें रु. 47,96,960 / -शिकायतकर्ता की ओर बकाया दर्शाये गये हैं। विपक्षी का कहना है कि वह शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा देने के लिए तैयार है। शिकायतकर्ता आवंटित यूनिट के मद में बकाया धनराशि का भुगतान कर कब्जा प्राप्त कर ले। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह आवंटित यूनिट के मद में बकाया धनराशि का एक सप्ताह के अन्दर भुगतान कर कब्जा प्राप्त करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता यदि चाहे, तो अपनी आपत्ति,/गणना शीट दाखिल कर सकता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 24.03.2025 को पेश हो। आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण