Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Dr Anurag pandey v. Project Category-Un-Register M/s Uttam Steels
Complaint No. NCR144/04/92999/2022
- Decision date
- 2026-03-20
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 3
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 20-03-2026 शिकायत संख्या: NCRI44/04/92999/2022 अनुराग पाण्डेय बनाम मैसर्स उत्तम स्टील्स एण्ड एसोसिएट्स (कन्सोर्टियम) | आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित | विपक्षी को उपस्थिति हेतु नोटिस जारी हो। शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 03 सप्ताह के अन्दर रेरा पोर्टल पर अपलोडेड उ.प्र. रेरा द्वारा जारी अधिसूचना संख्या: 4446 / यू पी.रेरा / सा.रेग्यू, 209, 6ठा WN. / 2025-26, दिनांक: 44-04-2025, (उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (सामान्य) रेग्यूलेशन्स, 2049) के प्रस्तर-38 के अन्तर्गत 6ठा संशोधन के बिन्दु संख्या: 7.4 एवं 7.2 का पूर्ण रूप से अनुपालन करते हुए, सम्बन्धित साक्ष्य रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें।
साथ ही विपक्षी कम्पनी को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 03 सप्ताह के अन्दर अपना आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र /वकालतनामा रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा रेरा PRS पेज़ पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण var आपत्ति-पत्र में दर्शित करना सुनिश्चित करें, जिसके उपरान्त आगामी 02 सप्ताह में शिकायतकर्ता, विपक्षी के उक्त आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज /अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज /अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु मा. पीठ संख्या: 03 के समक्ष दिनांक 8-05-2026 को प्रस्तुत की जाये। पक्षकार सम्बन्धित पीठ के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना सुनिश्चित करें। Digitally signed by HA R | 5 H HARISH TRIPATHI Date: 2026.03.20 TR | PATH | 7:56:28 +05'30' (हरीश त्रिपाठी) न्यायनिर्णायक अधिकारी, उ.प्र. रेरा। 44