Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Mr. Sachin Jain v. Nexgen Infracon Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/04/92894/2022

Decision date
2025-07-22
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 //63 सपठित नियम-24 20-शिकायत PeIMT—NCRI44/04/92894/2022 श्री सचिन जैन बनाम नेक्सजेन इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड लिमिटेड (महागुन ग्रुप) आदेश-पत्र दिनांक: 22.07.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री नीरज कुमार सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से उनके प्रतिनिधि श्री करण उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा धनराशि को समायोजित हेतु कोई प्रार्थना-पत्र श्रीमान सचिव, रेरा के समक्ष दाखिल किया गया है अथवा नहीं ऐसा कोई प्रमाण शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल नहीं किया गया है। उभयपक्षों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपनी-अपनी गणना शीट रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।

विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/ सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को 45 दिनों के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित wt! शिकायतकर्ता द्वारा बकाया eal के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें| शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। विपक्षी को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वह स्पष्ट रूप से उक्त यूनिट/परियोजना की ओ.सी./सी.सी. रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें | पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 06.40.2025 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण