Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Mr. Sachin Jain v. Nexgen Infracon Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/04/92894/2022

Decision date
2025-05-13
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 42--शिकायत PeIT—NCR 44/04/92894/2022 श्री सचिन जैन बनाम AR इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड (महागुन ग्रुप) आदेश-पत्र दिनांक: 43.05.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्‍्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई | पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री नीरज कुमार सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से उनके प्रतिनिधि श्री करण उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया। पत्रावली का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा अभी तक श्रीमान सचिव, रेरा के समक्ष बकाया देय धनराशि को वसूली प्रमाण-पत्र की धनराशि में समायोजन कराने हेतु प्रार्थना-पत्र दाखिल किया गया है या नहीं ऐसा कोई प्रमाण शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल नहीं किया गया है। अत: शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह आदेश-पत्र दिनांकित 44. 03.2025 के अनुपालन में बकाया धनराशि रु.37,76,699 /“- विपक्षी को अदा करें या वह बकाया धनराशि को वसूली प्रमाण-पत्र की धनराशि में समायोजन कराना चाहता है, तो वह इस सम्बन्ध में श्रीमान सचिव, रेरा के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है, क्योंकि समायोजन का क्षेत्राधिकार इस पीठ को नहीं है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 22. 07.2025 को पेश हो। SS आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण