Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Deepali Singh v. Kindle Infraheights Private Limited
Complaint No. NCR144/04/92851/2022
- Decision date
- 2022-12-08
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 3
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक् प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-4 ए श्री राजीव कुमार, माननीय अध्यक्ष कम शिकायत संख्या शिकायतकर्तागण टॉवर एवं संख्या यूनिट संख्या । | NCR44/04/9285/2022 दिपाली सिंह | Jolly-906 बनाम किंडल इंफाहाईदूस प्रा.लि. प्रस्तुत शिकायत प्रार्थना पत्र शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी के विरूद्ध जमा धनराशि वापिस दिलाये जाने हेतु संस्थित किया गया है। संक्षेप में शिकायतकर्ता का कथन है कि उनके द्वारा विपक्षी की परियोजना "sitcka Kaamna Greens" में यूनिट संख्या- Jolly 906 बुक करायी गयी थी, जिसकी कुल कीमत 46,88,550 /— रूपये थी, जिसके सापेक्ष शिकायतकर्ता द्वारा समय-समय पर किश्तों के आधार पर 45,06,842 /— रूपये का भुगतान किया गया। शिकायतकर्ता ने परियोजना काफी विलम्ब होने के कारण जमा धनराशि वापिस दिलाये जाने का अनुरोध किया है। ; शिकायतकर्ता द्वारा अपने कथन के समर्थन में फ्लैट आवंटी अनुबन्ध, जमा धनराशि की रसीदों की छायाप्रतियाँ दाखिल की गयी । विपक्षी की ओर से जवाब दिनांकित 05.40.2022 में अंकित किया गया है कि शिकायतकर्ता द्वारा सर्वप्रथम एम.एस.ए डेवलपर्स wife के साथ यूनिट बुक करायी थी एवं कुछ समय पश्चात् शिकायतकर्ता द्वारा आवंटित यूनिट को निरस्त करते हुए एम.एस.ए डेवलपर्स प्रा.लि से अनुरोध किया गया कि उनकी यूनिट किंडल इंफाहाईट्स प्रा.लि. में स्थानांतरित कर दी जाये, जिसके पश्चात् शिकायतकर्ता एवं एम.एस.ए डेवलपर्स प्रा.लि द्वारा विपक्षी से यूनिट स्थानांतरण के सम्बन्ध में अनुरोध है eee Page !
किया गया है। किंडल इंफाहाईदूस प्रा.लि. द्वारा शिकायतकर्ता के साथ आवंटित यूनिट के सापेक्ष अनुबन्ध पत्र निष्पादित किया गया। एम.एस.ए डेवलपर्स प्रा.लि द्वारा शिकायतकर्ता से प्राप्त धनराशि किंडल इंफाहाईट्स wi. को नयी आवंटित यूनिट के सापेक्ष स्थानांतरित की जानी थी शिकायतकर्ता नये हस्ताक्षरेत आवंटन पत्र की नियम एवं शर्तों से बाध्य है। विपक्षी (किंडल इंफाहाईट्स प्रा.लि) द्वारा यह मानते हुए शिकायतकर्ता को आवंटित की थी कि एम.एस.ए डेवलपर्स प्रा.लि द्वारा शिकायतकर्ता से प्राप्त धनराशि उनको स्थानांतरित की जायेगी। एम.एस.ए डेवलपर्स प्रा. लि द्वारा जमा धनराशि विपक्षी को स्थानांतरित किये जाने से पूर्व ही माननीय एन.सी.एल.टी द्वारा एम.एस.ए डेवलपर्स ws में आई.आर.पी नियुक्त कर दिया गया। विपक्षी द्वारा आई.आर-पी के समक्ष धनराशि के सम्बन्ध में अपना aaa दाखिल किया गया, परन्तु आई.आर-.पी द्वारा विपक्षी के प्रार्थना पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया तथा विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को पत्र प्रेषित करते हुए यह अवगत करा दिया गया था। ऐसी स्थिति में शिकायतकर्ता स्वयं एम.एस.ए डेवलपर्स और आई.आर.पी से
सम्पर्क करते हुए धनराशि प्राप्त करें। विपक्षी का कहना है कि शिकायतकर्ता को आवंटित यूनिट के सापेक्ष शिकायतकर्ता स्वयं भुगतान किये जाने हेतु जिम्मेदार है। विपक्षी, एम.एस.ए डेवलपर्स और शिकायतकर्ता के मध्य कोई त्रिपक्षीय अनुबन्ध निष्पादित नहीं हुआ था। एम.एस.ए डेवलपर्स और शिकायतकर्ता के मध्य यह आपसी समझौता हुआ था कि वह शिकायतकर्ता की किंडल इंफाहाईट्स में नयी आवंटित यूनिट के सापेक्ष धनराशि स्थनांतरित करेंगे। शिकायतकर्ता को विपक्षी की परियोजना में यूनिट संख्या-906 आवंटित की गयी, जिसके लिए ager पत्र दिनांक 27.02.2048 को निष्पादित किया गया। प्रस्तुत प्रकरण में विपक्षी द्वारा अपने कथन के समर्थन में ऐसा कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया है, जिससे उनके उक्त कथन की पुष्टि की जा सके कि उनके द्वारा प्रकरण में आई.आर.पी के यहां क्या क्लेम दर्ज कराया गया तथा उसका क्या परिणाम ver! दिनांक 09.02.20:8 की रसीद 537,28/—-eaa की प्रति हेतु बिल्डर द्वारा शिकायतकर्ता को जारी की गयी है, जिसमें यह उल्लेख नहीं है कि यह रसीद एम.एस.ए से धनराशि प्राप्ति के अधीन है। यह भी महत्वपूर्ण है कि उक्त रसीद एग्रीमेंट दिनांक 24.02.2048 से पूर्व की है। दूसरी ओर शिकायतकर्ता द्वारा इस बात का कोई उल्लेख नहीं किया गया है कि उनके द्वारा पूर्व में कोई अनुबन्ध एम.एस.ए से किया था, किस अनुबन्ध के अधीन यह स्थानांतरण हुआ, कया शिकायतकर्ता द्वारा पूर्व अनुबन्ध के अधीन कोई Fel aga के यहां दर्ज कराया गया था यदि हां तो उसका क्या परिणाम रहा, क्या बैंक से कोई ps TTT ______e7"78 Page 2
ऋण लिया, वह किस इकाई हेतु एवं वर्तमान में क्या स्थिति है, क्या एम.एस.ए व किंडल इंफाहाईट्स में धनराशि स्थानांतरण हेतु कोई अनुबन्ध उनके संज्ञान में था। अतः प्रकरण में अंतिम निर्णय पर पहुँचने से पूर्व उक्त समस्त बिन्दुओं पर दोनों पक्षों द्वारा सभी आवश्यक उपलब्ध साक्ष्य प्रस्तुत करना है। अतः: दोनों पक्ष दिनांक 20.04.2023 तक अपने साक्ष्य अपलोड कर सकते है तथा प्रकरण दिनांक 25.04.2023 को प्रस्तुत हो। दिनांक Dyer 2023 ake Wa (राजीव कुमार) (अध्यक्ष) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण Page 3