Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Amit Shukla v. Aims Golf Town Developers Private Limited

Complaint No. NCR144/04/92813/2022

Decision date
2025-08-06
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 ,/63 सपठित नियम-24 4-शिकायत AWA:—NCR44/04/9283/2022 अमित शुक्ला बनाम एम्स गोल्फ टाउन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 06.08.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल कुमार उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री वत्स राज उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा आदेश-पत्र दिनांक 09.05.2025 के अनुपालन में बकाया देय की धनराशि अदा करने हेतु समय चाहा गया और यह अनुरोध किया गया कि विपक्षी अपना अधिकृत बैंक खाता संख्या उपलब्ध करा दे, ताकि शिकायतकर्ता विपक्षी के अधिकृत बैंक खाते में बकाया धनराशि जमा कर सके और यदि विपक्षी के पास कोई अधिकृत बैंक खाता संख्या नहीं है, तो शिकायतकर्ता इस न्यायालय के समक्ष बकाया धनराशि अदा करने के लिए तैयार है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह अपना अधिकृत बैंक खाता संख्या 3 दिनों के अन्दर शिकायतकर्ता को ई-मेल के माध्यम से प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा अधिकृत बैंक खाता की प्रति रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। तद्पश्चात शिकायतकर्ता बकाया देय अदा करें। शिकायतकर्ता के बकाया देय अदा करने पर विपक्षी, शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराते हुए रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें।

यदि विपक्षी द्वारा आदेश का अनुपालन नहीं किया जाता है और शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराते हुए रजिस्ट्री निष्पादित नहीं कराई जाती है, तो ऐसी स्थिति में आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए यूनिट को कुर्क कर, रिसीवर नियुक्त कर स्वयं इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता को कब्जा दिलाया जायेगा और रजिस्ट्री कराई जायेगी। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 28.0.2025 को पेश हो। आर. at पी सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण