Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Piyush Jhamb and Anwer Beg v. Wave One Private Limited

Complaint No. NCR144/04/74264/2021

Decision date
2022-10-10
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38, 40(2) एवं 63 दिनांक: 9-09-2024 शिकायत संख्या: NCRI44/04/74264/202 पीयूष झांब व अन्य बनाम वेव वन प्रा. लि. आदेश प्रार्थी / शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल पुर्नस्थापन प्रार्थना-पत्र अन्तर्गत धारा-38, 40(2) एवं 63 के निस्तारण हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई की गयी। पुकार पर प्रार्थी ,/ शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री ऊर्जा जैन उपस्थित हुईं। विपक्षी / बिल्डर अनुपस्थित | विपक्षी को उपस्थिति हेतु नोटिस जारी हो। उपर्युक्त पुर्नस्थापन प्रार्थना-पत्र पर weit / शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता के तर्कों को विस्तार से सुना गया। वर्णित स्थिति में उपर्युक्त पुर्नस्थापन प्रार्थना-पत्र को स्वीकार करते हुए, प्रकरण को धारा-38, 40(2) एवं 63 के अन्तर्गत पुर्नस्थापित किया जाता है तथा रेरा आई.टी. अनुभाग को निर्देशित किया जाता है कि वे प्रकरण को पीठ के लॉगिन पर तत्काल उपलब्ध कराएँ। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर पीठ द्वारा धारा-34 के अन्तर्गत पारित आदेश का पूर्ण रूप से अनुपालन करते हुए, अनुपालन आख्या WT पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, जिसके उपरान्त आगामी 02 सप्ताह के अन्दर प्रार्थी ,/ शिकायतकर्ता यदि चाहे तो वह विपक्षी की उक्त अनुपालन आख्या पर अपना लिखित जवाब रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर सकते हैं।

उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज,अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु नियत तिथि 27-4:-2024 को पेश हो। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY B HOOSREDDY Date: 2024.09.20 7:0:4 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा। 50