Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Devaki Goel v. Yamuna Expressway Industrial devlopment Authority

Complaint No. NCR144/04/74238/2021

Decision date
2021-10-12
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1 Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग द्वारा प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री वैभव महाजन उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री यज्ञवल्क्य सिंह उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता का कहना है कि परियोजना पूर्ण नहीं है, अभी तक विपक्षी द्वारा ओ.सी. /सी.सी. प्राप्त नहीं की गयी है व कुछ मामलों में भूमि अध्याप्ति के प्रकरण पर माननीय उच्च न्यायालय का स्थगनादेश भी है, किन्तु विपक्षी चैक लिस्ट जारी कर व तिथि नियत कर cit Ss कराने को दबाव दे रहे हैं। यह रेरा अधिनियम के foo है। इस सम्बन्ध में शिकायतकर्ता द्वारा ओ.सी. /सी.सी. से पूर्व लीज़ Ste निष्पादन की प्रकिया पर स्थगन का आदेश पारित किये जाने एवं परियोजना में स्थलीय निरीक्षण कराये जाने हेतु अंतरिम अनुतोष का अनुरोध किया गया है। इस पर विपक्षी का कहना है कि वाद की अवधि में शिकायतकर्ता का प्लॉट निरस्त नहीं किया जायेगा। दोनों पक्ष अपने अंतरिम अनुतोष के सम्बन्ध में दिनांक 20.08.20200 तक लिखित बहस रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। तद्नुसार शिकायतकर्ता के अंतरिम अनुतोष पर आदेश पारित कर दिया जायेगा। विपक्षी को यह भी आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपना प्रतिवाद पत्र रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। पत्रावली aed प्रतिवाद पत्र /बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि को पेश हो।