Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Vikas Agarwal and Shweta Agrawal v. Radicon Infrastructure & Housing Pvt Ltd

Complaint No. NCR144/04/74075/2021

Decision date
2025-12-02
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40/63 सपठित नियम-24 44--शिकायत संख्या:-"0८7२]44/04/74075/202] विकास अग्रवाल एवं श्वेता अग्रवाल बनाम रेडिकॉन sree एंड हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 02.42.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अनुराग तिवारी उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित | सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन far गया। विपक्षी को बार-बार इस पीठ द्वारा निर्देशित करने के पश्चात भी विपक्षी द्वारा आदेश दिनांक 25.04.2022 का आज तक अनुपालन नहीं किया गया है, जिस कारण विपक्षी पर धारा-63 के अन्तर्गत ted /अर्थदण्ड अधिरोपित हेतु प्राधिकरण के समक्ष पेश करने का आदेश दिनांक t6.09.2025 को पारित करते हुए आदेश की प्रति श्रीमान सचिव, रेरा को प्रेषित की गई, उसके उपरान्त भी विपक्षी द्वारा आदेश दिनांक 25.04.2022 का अनुपालन नहीं किया गया।

विपक्षी को पुनः निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को is दिनों के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें । शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। विपक्षी द्वारा आदेश का अनुपालन न करने पर सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-24 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए यूनिट को GM कर, रिसीवर नियुक्त कर स्वयं इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिलाया जायेगा और रजिस्ट्री करायी जायेगी। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 04.02.2026 को पेश हो। आर. Cae सिंह (न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण