Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Mansi Makkar v. Aastha Infracity Limited

Complaint No. NCR144/04/74061/2021

Decision date
2024-11-14
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /“40 //63 सपठित नियम-24 48-शिकायत संख्या : ॥7ट२44/04/7406/202] मानसी मककड़ बनाम आस्था इन्फ्रासिटी लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 4.44.2024 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल कुमार सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री कुशवत्स उपस्थित हुए। विपक्षी द्वारा बताया गया कि प्रस्तुत शिकायत में पति और पत्नी सह-आवंटी है और उनके मध्य विवाद है। विपक्षी द्वारा यह भी बताया गया कि श्री अतुल कुमार सिंह उनके अधिकृत अधिवक्ता नहीं है। शिकायतकर्ता की ओर से श्री अतुल कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि प्रस्तुत मामलें में पति एवं पत्नी के मध्य प्रस्तुत यूनिट का समझौता हो चुका है और अपना वकालतनामा दाखिल करने हेतु समय चाहा गया। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि अग्रिम नियत तिथि से पूर्व दोनों आवटियों की तरफ से अपना वकालतनामा प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें तथा पति एवं पत्नी के मध्य हस्ताक्षित समझौतानामा भी रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को यह भी निर्देशित किया जाता है कि अग्रिम सुनवाई की तिथि को दोनों सह-आवंटियों को वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से इस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें।

विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि को अपनी कम्पनी के प्रतिनिधि को भी वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से इस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें। ताकि सभी पक्षों को सुनकर प्रकरण का निस्तारण किया जा सकें। पत्रावली aed अग्रिम सुनवाई दिनांक 23.42.2024 को पेश हो। आर. पी. सिहँ (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण