Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Chinmay Juneja v. Wave Megacity Centre Pvt. Ltd

Complaint No. NCR144/04/73878/2021

Decision date
2023-04-28
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी सुनवाई अन्तर्गत धारा-38/40/63 के सपठित नियम-24 4-शिकायत WT-NCR I44/04/73878/202I चिनमय जुनेजा बनाम वेव मेगासिटी सेन्टर प्रा0 लि0 28.04.2023 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल कुमार सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित। विपक्षी को उपस्थिति हेतु नोटिस जारी हो। शिकायतकर्ता की ओर से विपक्षी द्वारा देय विलम्बित अवधि के ब्याज के सम्बन्ध में वसूली प्रमाण पत्र जारी कराये जाने का अनुरोध किया गया है और वह प्रश्नगत यूनिट का कब्जा प्राप्त करने हेतु प्रतीक्षा करने के लिए तैयार हैं। वर्णित स्थिति में शिकायतकर्ता का vad अनुरोध स्वीकार करते हुए, प्रश्नगत प्रकरण में रेरा क्रियान्वयन प्रकोष्ठ पीठ द्वारा पूर्व में पारित आदेशानुसार देय विलम्बित अवधि के ब्याज के सम्बन्ध में वसूली प्रमाण पत्र जारी करें। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व शिकायतकर्ता को प्रश्नगत यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराते हुए कब्जा पत्र/अपना जवाब/अनुपालन आख्या रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें अन्यथा कि स्थिति में सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-24 के अन्तर्गत सुसंगत प्रावधानों के अनुसार विधिनुरूप कार्यवाही कर दी जायेगी। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु नियत तिथि 06.07.2023 को पेश हो। (सुशील aT (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण