Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Swati Agarwal and Atul Kumar Agarwal v. Gardenia India Limited

Complaint No. NCR144/04/73681/2021

Decision date
2025-12-03
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 44-शिकायत PMT—NCR44/04/7368/202] स्वाति अग्रवाल एवं अतुल कुमार अग्रवाल बनाम गार्डनिया इंडिया लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांकः 03.42.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्‍्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता अनुपस्थित। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अनुप तिवारी उपस्थित हुए। सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा बताया गया कि शिकायतकर्ता के साथ समझौता हो चुका है। विपक्षी द्वारा समझौतानामा दिनांकित 09.44. 2024 डाक के माध्यम से दाखिल किया गया है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह Vad समझौतानामा 3 दिनों के अन्दर रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को पंजीकृत डाक के माध्यम से एवं शिकायतकर्ता की रजिस्टर्ड ई-मेल पर नोटिस जारी किया गया था कि वह आज दिनांक 03.42.2025 को उपस्थित होकर Sad समझौतानामा की पुष्टि करें, लेकिन शिकायतकर्ता आज भी सुनवाई के दौरान अनुपस्थित है।

शिकायतकर्ता को पुनः पंजीकृत डाक के माध्यम से एवं शिकायतकर्ता की रजिस्टर्ड ई-मेल पर नोटिस जारी हो कि वह दिनांक 22.42.2025 को स्वयं इस न्यायालय के समक्षी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित होकर बताये कि क्या वह vad समझौतानामा से संतुष्ट है अथवा नहीं। शिकायतकर्ता यदि निर्धारित तिथि को इस न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं करता है, तो ऐसी स्थिति में यह मानते हुए कि शिकायतकर्ता को कुछ नहीं कहना है, प्रश्नगत प्रकरण का Vad समझौतानामा के आधार पर निस्तारण कर दिया जायेगा। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 22.42.2025 को पेश हो। आर पा . सिंह (न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण