Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Lakhan Lal v. Jkg Construction Pvt Ltd

Complaint No. NCR144/04/73666/2021

Decision date
2024-09-04
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar Status-Disposed

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

Soto भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ- न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी का कार्यवाही अन्तर्गत नियम-24 46-fRresread SST:-NCRI44/04/73666/202 लखन लाल बनाम जेकेजी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, आदेश पत्र दिनांक:- 04/09/2024... है है शिकायतकर्ता का वाद नियम-24 के अन्तर्गत वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से प्रतिनिधि श्री योगेश गोयल उपस्थित एवं विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री गौरव कुमार उपस्थित। शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध करा दिया गया है परन्तु विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता के पक्ष में रजिस्ट्री अभी तक नहीं कराई गई। जिसपर विपक्षी द्वारा कहा गया कि प्राधिकरण के समक्ष बकाया जमा धनराशि जमा की जा चुकी है, ओ.सी./सी.सी. प्राप्त होते ही शिकायतकर्ता के पक्ष में रजिस्ट्री निष्पादित करा दी जाएगी। शिकायतकर्ता का कहना है कि कब्जे में विलम्ब के सम्बन्ध क्षतिपूर्ति का हकदार है। शिकायतकर्ता क्षतिपूर्ति के सम्बन्ध में अलग से धारा-34 के अन्तर्गत शिकायत प्रस्तुत कर सकता है। शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी की ओर से दाखिल किया गया नो-ड्यूज़ प्रमाण पत्र की बात कही गयी है, जिसमें बताया गया है कि शिकायतकर्ता की ओर से कोई बकाया धनराशि नहीं है। विपक्षी को अन्तिम अवसर देते हुए निर्देशित किया जाता है कि वह शिकायतकर्ता के पक्ष में रजिस्ट्री निष्पादित कर ,अनुपालन आख्या तथा रजिस्ट्री विलेख की प्रति रेरा पोर्टल/ पीठ की ई-मेल आई.डी.- [email protected] पर अपलोड करना सुनिश्चित करें,

जिसकी एक प्रति शिकायतकर्ता को भी ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध करना सुनिश्चित करें। आदेश का अनुपालन न करने पर इस न्यायालय द्वारा स्वंय सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश- 24 के अधीन हस्तान्तरण-विलेख निष्पादन, पंजीयन के सम्बन्ध में यथाविधि कार्यवाही की जाएगी। पत्रावली अग्रिम तिथि 05/7/2024 को वास्ते सुनवाई पेश हो। a amo to fre (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण