Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Ubed Ahmad Ansari v. Project Category-Un-Register ANSAL HI-TECH TOWNSHIPS LTD

Complaint No. NCR144/04/128554/2025

Decision date
2025-10-30
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 3

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-3 45- शिकायत PT—NCR44/04/28554/2025 उबेद अहमद अंसारी एवं श्रीमती रजिया उबेद (डिस्जिड) बनाम अंसल हाई-टेक टाउनशिप्स लिमिटेड दिनांक :-30 //40 / 2025

शिकायतकर्ता का वाद धारा-34 के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता श्री सुशील गुप्ता उपस्थित। विपक्षी अनुपस्थित। शिकायतकर्ता द्वारा पूर्व आदेश के अनुपालन मे सह आवंटी रजिया उबेद की मृत्यु के सम्बन्ध में सह आवंटी का मृत्यु प्रमाण पत्र, सह आवंटी का पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र तथा सह आवंटी के नाम के स्थान पर सह आवंटी के अन्य पारिवारिक सदस्यो का नाम रेरा पोर्टल पर अंकित किये जाने हेतु संसोधन प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। यहाँ यह स्पष्ट किया जाता है कि रेरा द्वारा जारी कार्यालय आदेश दिनांकित 05.03.2024 के अनुसार अनुबन्ध पत्र में अंकित आवंटी को ही सह आवंटी बनाया जा सकता है जिस कारण शिकायतकर्ता द्वारा सह आवंटी के नाम के स्थान पर उनके अन्य वारिशो को पक्षकार बनाये जाने हेतु दाखिल प्रार्थना पत्र स्वीकार किया जाना सम्भव नही है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वे सह आवंटी की मृत्यु से सम्बन्धित सभी आवश्यक प्रपत्र विपक्षी के कार्यालय मे उपलब्ध कराना सुनिचित करें तथा विपक्षी के अभिलेखो मे सह आवंटी का नाम दुरूस्त कराने पश्चात्‌ प्रपत्र रेरा कार्यालय मे दाखिल करना सुनिचित करें। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि शिकायतकर्ता द्वारा सभी आवश्यक प्रपत्र उनके कार्यालय में उपलब्ध कराने के पश्चात अपने अभिलेखो मे यथास्थान संसोधन करना सुनिचित करें। पत्रावली वास्ते उपरोक्त / बहस हेतु दिनांक 23. 03.2026 को पेश हो। ——_— डा0 दीपक स्वरूप सक्सेना (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण