Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Rajesh Kumar Ghai v. M/s. Jss Buildcon Private Limited

Complaint No. NCR144/04/119303/2024

Decision date
2025-07-23
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 ह कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 20-शिकायत संख्या — NCR44/04/9303/2024 राजेश कुमार घई एवं संगीता घई बनाम मैसर्स जे.एस.एस. बिल्डकॉन प्रा. लि. दिनांक :- 23 /07 / 2025 आदेश-पत्र शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री गौरव गुप्ता उपस्थित हुए एवं विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री मालिनी उपस्थित हुईं। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा प्रश्नगत यूनिट का कब्जा एवं विलम्बित अवधि का ब्याज दिलाये जाने का अनुरोध किया गया है तथा प्रश्नगत शिकायत में पीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान मौखिक रूप से अन्तरिम अनुतोष हेतु बुक करायी गयी यूनिट में तृतीय पक्ष के अधिकार सृजित न किये जाने व यूनिट की यथास्थिति बनाये रखें जाने का अनुरोध किया गया है, शिकायतकर्ता का अनुरोध स्वीकार किया जाता है। उभयपक्षों के तथ्यों एवं तर्कों को यथास्थिति के बिन्दु पर विस्तार से सुना गया एवं प्रथम दृष्टया सुविधा का संतुलन (Balance of Convenience) एवं शिकायतकर्ता को अपूर्णनीय क्षति न हो, इसलिए शिकायतकर्ता के पक्ष में होने के कारण, विपक्षी कंपनी को यह आदेशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत प्रकरण में अग्रिम सुनवाई की तिथि तक यथास्थिति बनाये रखेंगे।

विपक्षी की विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि प्रश्नगत परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण किये जाने हेतु स्वामीह फण्ड प्राप्त हुआ है तथा रेरा द्वारा भी परियोजना को पूर्ण किये जाने हेतु दिसम्बर, 2025 तक की समयावधि प्रदान की गयी है और इस सम्बन्ध में समस्त दस्तावेज रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड किये गये हैं। पत्रावली ard बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 42.02.2026 को पेश हो। (सदस्य) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण