Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Dishant Soni v. Dhanya Promoters Private Limited

Complaint No. NCR144/04/119299/2024

Decision date
2025-06-04
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 04-06-2025 शिकायत संख्या: ॥एटा२44/04/9299/2024 दिशान्त सोनी बनाम धन्य प्रोमोटर्स प्रा. लि. (महागुन ग्रुप) आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री cae सक्सेना उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से अधिकृत प्रतिनिधि श्री करन भोला उपस्थित हुए। विपक्षी कम्पनी के अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में अपना आपत्ति-पत्र रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं दाखिल किये जाने हेतु समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है। अतः विपक्षी को अंतिम अवसर देते हुए आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर अपना आपत्ति-पत्र रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण उक्त आपत्ति-पत्र में दर्शित करना सुनिश्चित करें, यदि उक्त निर्धारित अवधि में विपक्षी कम्पनी द्वारा अपना आपत्ति-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध नहीं करायी जाती है, तो अग्रिम नियत तिथि पर पीठ द्वारा विपक्षी कम्पनी के विरूद्ध समय एवं ऊर्जा नष्ट करने के आधार पर रू.0,000,//- खर्चा (Cost) अधिरोपित करने पर विचार किया जायेगा।

उपरोक्त अवधि में विपक्षी द्वारा अपना आपत्ति-पत्र रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं दाखिल किये जाने के उपरान्त आगामी 02 सप्ताह में शिकायतकर्ता, विपक्षी के उक्त आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर एवं नियमानुसार सही अपना वकालतनामा रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज /अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज /अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 03-09-2025 को पेश हो। SANJAY Digitally signed by RAMESH SANJAY RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDD pate: 2025.06.05 Y 6:04:59 +05'30" (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा।