Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Dishant Soni v. Dhanya Promoters Private Limited

Complaint No. NCR144/04/119299/2024

Decision date
2024-11-29
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 29--2024 शिकायत संख्या: NCRI44/04/9299/2024 दिशान्त सोनी बनाम धन्य प्रोमोटर्स प्रा. लि. (महागुन ग्रुप) आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री देवेश सक्सेना उपस्थित हुए | विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री are कुमार उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता द्वारा जो मेमो ऑफ कम्प्लेन्ट रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड किया गया है, जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा गलत हस्ताक्षर त्रुटिवश उक्त मेमो ऑफ कप्प्लेन्ट में अंकित किये गये हैं, जिसके लिए शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा बिना शर्त माफी (Unconditional apology) मांगी, जिसे स्वीकार किया गया और पुनः शिकायतकर्ता द्वारा हस्ताक्षरेत मेमो ऑफ कम्प्लेन्ट रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड / दाखिल किये जाने हेतु 02 सप्ताह का समय चाहा गया है, जो कि प्रदान किया जाता है। अतः शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता को सचेत किया जाता है कि वे भविष्य में उपर्युक्त के सम्बन्ध में सावधानी बरतें।

विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर पीठ द्वारा पारित आदेश, दिनांक 24-08--2024 के अनुपालन में अपना आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र / वकालतनामा रेरा कम्प्लेन्ट ta पर अपलोड करना सुनिश्चित करें साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण उक्त आपत्ति-पत्र में दर्शित करना सुनिश्चित करें, जिसके उपरान्त 02 सप्ताह में शिकायतकर्ता, विपक्षी के उक्त आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज /अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज ,/अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली वास्ते आपत्ति-पत्र /बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 05-03-2025 को पेश हो। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH pamesi sHOOSREDDY BHOOSREDDY Date: 2024..30 8:4:9 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, रेरा।