Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Rita Gupta v. Gaursons Realtech Private Limited

Complaint No. NCR144/04/119169/2024

Decision date
2025-05-09
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 09-05-2025 शिकायत संख्या: ॥२2२44/04/969/2024 अनिल गुप्ता व अन्य बनाम गौड़संस रियलटेक प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से प्रतिनिधि सुश्री समीक्षा एवं आकांक्षा गुप्ता उपस्थित हुईं | विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री ध्रुव गुप्ता उपस्थित हुए। पीठ द्वारा आदेश, दिनांक 3i-0:-2025 & क्रम में शिकायतकर्ता के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया है कि विपक्षी द्वारा एग्रीमेन्ट फॉर सेल की प्रति उपलब्ध नहीं करायी गयी। इसलिए शिकायतकर्ता द्वारा एग्रीमेन्ट फॉर सेल की प्रति पोर्टल पर अपलोड नहीं की गयी है। इस विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा शिकायतकर्ता के उपर्युक्त कथन का खण्डन करते हुए अवगत कराया गया है कि उनके द्वारा पक्षकारों के मध्य निष्पादित व हस्ताक्षरित एग्रीमेन्ट फॉर सेल की प्रति को पोर्टल पर अपलोड अपने आपत्ति-पत्र के साथ संलग्न किया गया है। शिकायतकर्ता के प्रतिनिधि की ओर से विपक्षी द्वारा दाखिल विस्तृत आपत्ति-पत्र पर अपना विस्तृत प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराये जाने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है, जो कि स्वीकार किया जाता है

उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज,अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें| पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 06-08-2025 को पेश हो। Digitally signed HARISH | byxarisH TRIPATHI TRIPATHI vate: 2025.05.:0 7:55:4 +05'30° (हरीश त्रिपाठी) सदस्य / न्यायनिर्णायक अधिकारी, उ.प्र. रेरा | व4