Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Devendra Singh v. Royalgolf link city projects private limited

Complaint No. NCR144/04/118919/2024

Decision date
2024-09-23
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2 Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत M34 44-शिकायत संख्या :-- NCR44/04/899/2024 देवेन्द्र सिंह एवं संगीता सिंह बनाम रॉयलगोल्फ लिंक सिटी प्रोजेक्ट्स प्रा. लि. दिनांक :-- 23 /09 / 2024 आदेश-पत्र शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता अनुपस्थित। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री ऊर्जा जैन उपस्थित हुईं। विपक्षी की विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में पक्षकारों के मध्य अन्तिम समझौता किया जा चुका है और अपने कथन के समर्थन में उभयपक्षों के मध्य हस्ताक्षरित एवं निष्पादित समझौतानामा दिनांकित 25.06.2024 की प्रति रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड की गयी है। उक्त समझौतानामा के अवलोकन से यह विदित है कि पक्षकारों के मध्य प्रश्नगत प्रकरण के सम्बन्ध में समझौता हो गया है। वर्णित स्थिति में प्रश्नगत प्रकरण को धारा-34 के अन्तर्गत अग्रिम कार्यवाही हेतु जारी रखने का कोई औचित्य नहीं है। तद्नुसार प्रश्नगत शिकायत खारिज किये जाने योग्य है। आदेश

अतः समझौतानामा दिनांकित 25.06.2024 के आधार पर प्रश्नगत प्रकरण में धारा-34 के अन्तर्गत अग्रिम कार्यवाही समाप्त की जाती है। उपर्युक्त वर्णित समझौतानामा दिनांकित 25.06.2024 इस आदेश का अंश रहेगा। इस आदेश का कोई प्रभाव Tat शिकायत के पक्षकारों के अतिरिक्त अन्य किसी व्यक्ति पर नहीं होगा। यदि विवादित सम्पत्ति के विषय में पूर्व में किसी न्यायालय या न्‍्यायाधिकरण द्वारा कोई आदेश पारित किया गया है, तो यह आदेश स्वतः निष्प्रभावी होगा। यदि विपक्षी द्वारा उपर्युक्त पक्षकारों के मध्य निष्पादित व हस्ताक्षरित समझौतानामा में वर्णित शर्तों का पूर्णतः अनुपालन नहीं किया जाता है, तो शिकायतकर्ता रेरा अधिनियम की धारा-38, 40(2) एवं 63 के अन्तर्गत उपर्युक्त समझौतानामा के क्रियान्वयन हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने के लिए स्वतंत्र होगा। आदेश पोर्टल पर अपलोड किया जाए। तदनुसार पत्रावली दाखिल दफ्तर हो। 2 टी. वेंकटेश (सदस्य) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण