Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Surabhi Verma v. Bliss Town Developers Private Limited

Complaint No. NCR144/04/118430/2024

Decision date
2025-05-01
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत eRI—34 27-शिकायत संख्या +-रटार44/04/8430/2024 सुरभि वर्मा एवं अमितेश सिन्हा बनाम जे.एम.डी.आर. इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड दिनांक — 04/05,/2025 आदेश-पत्र शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया | पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री नितिश आनन उपस्थित | विपक्षी अनुपस्थित | विपक्षी को अन्तिम अवसर देते हुए निर्देशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में आगामी 4 सप्ताह के अन्दर अपना लिखित उत्तर रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, साथ ही शिकायतकर्ता से प्राप्त धनराशि की पुष्टि भी अपने लिखित उत्तर में अंकित करना सुनिश्चित करें | शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा var शिकायत योजित करते समय त्रुटिव्श सह-आवंटी अमितेश सिन्हा का नाम गलत अंकित हो गया है, जिसके संशोधन हेतु प्रार्थना-पत्र दिनांकित 23.07.2025 को रेरा पोर्टल के wore पेज पर अपलोड करते हुए सह-आवंटी अमितेश सिन्हा के स्थान पर सह-आवंटी राकेश कुमार वर्मा का नाम अंकित किये जाने का अनुरोध किया गया है, जिस पर विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा कोई आपत्ति दर्ज नहीं की गयी है। अतः शिकायतकर्ता का उक्त अनुरोध स्वीकार किया जाता है। अतः शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह var आदेश-पत्र पोर्टल पर अपलोड होने के उपरान्त आगामी 04 सप्ताह के अन्दर सह-आवंटी राकेश कुमार वर्मा का नाम रेरा कम्पलेन्ट पेज पर फॉर्म-एम में यथास्थान संशोधन करना सुनिश्चित करें।

पत्रावली वास्ते उत्तर, बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 04.08.2025 को पेश हो। (सदस्य) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण