Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Shikha Goswami v. Ametek Buildtech India Private Limited

Complaint No. NCR144/04/108013/2023

Decision date
2025-08-07
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2 Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत eer—3t 53-शिकायत संख्या :- NCRI44/04/0803/2023 शिखा गोस्वामी बनाम अमेटेक बिल्डटेक इंडिया प्रा. लि. दिनांक :— 07/08 / 2025 आदेश-पत्र शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री हरप्रीत सिंह अरोड़ा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अमित शर्मा उपस्थित हुए। पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के अवलोकन से विदित है रेरा पीठ द्वारा धारा-34 के अन्तर्गत पारित आदेश दिनांक 42.0:.2024 के विरुद्ध शिकायतकर्ता द्वारा मा. अपीलीय अधिकरण, लखनऊ में अपील Pe-708 / 2024 योजित की गयी थी, जिसमें मा. अपीलीय अधिकरण, लखनऊ द्वारा अपने आदेश दिनांक 45.07.2025 के माध्यम से wr पीठ द्वारा धारा-34 के अन्तर्गत पारित आदेश दिनांक 42.04.2024 को set-aside and quash करते हुए पुनः सुनवाई कर विधि अनुरूप आदेश पारित करने के निर्देश दिये गये हैं। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि शिकायतकर्ता (शिखा गोस्वामी) द्वारा बुक करायी गयी यूनिट संख्या-04 को विपक्षी द्वारा अन्य क्रेता “ललित नागर एवं नेहा” को अवैध रूप से विक्रय कर दिया गया है, जिसके सम्बन्ध में इंप्लीडमेन्ट एप्लीकेशन प्रस्तुत की गयी है। अन्य क्रेता “ललित नागर एवं नेहा” की ओर से उनकी विद्वान अधिवक्ता सुश्री फुहार गुप्ता उपस्थित हुई तथा उनके द्वारा स्वीकार किया गया है कि विपक्षी द्वारा उक्त यूनिट को उन्हें विक्रय किया गया है।

विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में आगामी 4 सप्ताह के अन्दर अपना लिखित उत्तर रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, साथ ही शिकायतकर्ता से प्राप्त धनराशि की पुष्टि भी अपने लिखित उत्तर में अंकित करना सुनिश्चित करें| पत्रावली वास्ते उत्तर,/बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 24.08.2025 को पेश हो। टी. वेंकटेश (सदस्य) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण