Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Parul Saxena v. Gaursons Realtech Private Limited

Complaint No. NCR144/04/107960/2023

Decision date
2024-03-15
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 5-03-2024 शिकायत संख्या: NCRI44/04/07960/2023 प्रमिला सक्सेना व अन्य बनाम गौड़संस रियलटेक प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल कुमार सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मानस राय उपस्थित हुए | प्रकरण में विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि उनकी परियोजना में प्रश्नगत यूनिट संख्या: Ler-40a, सिर्फ पारूल सक्सेना को आवंटित की गयी है, परन्तु त्रुटिवश उक्त शिकायत दर्ज करते समय प्रमिला सक्सेना का भी नाम अंकित हो गया है। अतः शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर उक्त त्रुटि को सुधारने हेतु, संशोधन प्रार्थना-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। दूसरी ओर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि विपक्षी द्वारा अपना जो आपत्ति-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड किया गया है, उसमें अंकित कुछ तथ्यों के सम्बन्ध में उनके द्वारा आर.टी.आई. के माध्यम से जानकारी प्राप्त की गयी है, जो कि विपक्षी द्वारा प्रस्तुत तथ्यों को नकारता है। अतः विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता को अंतिम अवसर देते हुए आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल उक्त साक्ष्यों पर अपना स्पष्टीकरण साक्ष्यों सहित रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें

प्रकरण में विपक्षी के कथनानुसार उनके द्वारा आपत्ति-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड किया जा चुका है, जिस पर शिकायतकर्ता को अंतिम अवसर प्रदान किया जाता है कि यदि चाहे तो वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर विपक्षी के उक्त आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज़ पर अपलोड कर सकते हैं। पत्रावली वास्ते प्रत्युत्तर / बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि :4-06-2024 को पेश हो। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDDY Pate: 2024.03.6 8:39:27 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, WT |